मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रेशन सेक्शन में सोमवार को कई बाहरी लोग अवैध तरीके से घुस गये। नतीजतन अफरातफरी मच गयी। कई लोग सेक्शन के दस्तावेजों को खोलने लगे और हंगामा भी करने लगे। इसके बाद सेक्शन के कर्मचारी ने परीक्षा नियंत्रक से इसकी शिकायत की। परीक्षा नियंत्रक ने सुरक्षा गार्ड के सुपरवाइजर को बुलाया और रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाकर बाहरी लोगों को भगाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों ने बताया कि बाहरी लोगों के जबरन घुस जाने से कामकाज करने में काफी परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...