रजिस्ट्रेशन सत्यापन में देरी, तहसील के चक्कर काट रहे किसान
मऊ, मई 21 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं खरीद के लिए कराए जा रहे रजिस्ट्रेशन के सत्यापन में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। समय पर सत्यापन न होने के कारण किसानों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का आरोप है कि तहसील में तैनात कर्मियों द्वारा सत्यापन प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है। भीषण गर्मी में गांवों से 20 किमी दूर स्थित घोसी तहसील पर किसान भटक रहे हैं, लेकिन उनका काम समय पर नहीं हो पा रहा है। किसान रामचन्द्र राय निवासी जमीरा चौराडिह ने बताया कि वह रजिस्ट्रेशन सत्यापन के लिए घोसी तहसील पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- गेहूं की नहीं हो रही है खरीद, किसान परेशान अधिकारियों ने उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर के पास भेजा, लेकिन उनका सत्यापन अब तक नहीं हुआ। इसी तरह किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.