मधुबनी, जून 1 -- मधुबनी। महिला कालेज में इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन के लिए सोमवार को छात्राओं ने जमकर बवाल काटा। सैकड़ों की संख्या में पहुंची छात्राओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा के बाद भी रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुआ तो जेएमडीपीएल महिला कालेज के सामने बाटा चौक से गंगासागर चौक जाने वाली सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्रेशन को लेकर कॉलेज में छात्राओं का बवाल,जामछात्राओं का आरोप विरोध प्रदर्शन में 2023-27 स्नातक बैच की सैकड़ों छात्राएं शामिल थी। छात्राओं का आरोप था कालेज प्रशासन द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाया गया था। घंटों बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। कालेज में रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी। हालात बेकाबू होते देख नगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार दलबल के साथ मौके...