रजिस्ट्रेशन और एलओसी के लिए छात्रों का ब्योरा तैयार रखें स्कूल
रांची, सितम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने स्कूलों को विद्यार्थियों के रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के अनुसार 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्रों के रजिस्ट्रेशन और 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ऐसे में स्कूलों को प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्रों की पूरी जानकारी और चुने गए विषयों का ब्योरा तैयार रखने को कहा गया है। निर्देश में कहा गया है कि छात्रों का नाम एडमिशन रजिस्टर में दर्ज नाम के अनुसार ही दर्ज करेंगे। इसके अलावा जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी और माता-पिता या अभिभावक के नाम समेत अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से अपडेट करनी होगी। छात्रों के चुने गए विषय भी सीबीएसई की स्कीम ऑफ स्टडीज के अनुरूप हो। फोटो और हस्ताक्षर भी बोर्ड के निर्धारित प्रारूप के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.