फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- शिकोहाबाद। तहसील शिकोहाबाद के 70 गांवों के बैनामाओं की रजिस्ट्री का कार्य जसराना तहसील में होने के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 वें दिन अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। आन्दोलित अधिवक्ताओं को अपना समर्थन आगरा सिविल कोर्ट की अधिवक्ता सरोज यादव ने आकर दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कितने दुर्भाग्य की बात है कि 21 दिनों के हड़ताल के बाद भी प्रशासन मौन बैठा हुआ है। गांव के लोग अपने दैनिक कार्य के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्हें शिकोहाबाद से जसराना में चक्कर लगाना पड़ता है। अगर प्रशासन प्रयास कर रहा होता तो अब तक सभी गांव की रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया होता। अधिवक्ताओं की हड़ताल का असर प्रदेश के राजस्व पर भी पड़ रहा है। लाखों रुपए बैनामा से राजस्व मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। इस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.