महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत बागापार में फार्मर रजिस्ट्री व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में कम पंजीकरण देख डीएम तल्ख हो गए। उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि पंचायत भवन में बैठकर कार्य नहीं होगा। कर्मचारी गांवों व टोलों में डोर टू डोर भ्रमण कर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं।डीएम ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अति आवश्यक है। इसके बिना कृषि हेतु अनुदान पर बीज, उर्वरक व कृषि औषधि जैसी सरकारी सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान आठ किसानों की रजिस्ट्री की गई, जिसमें छोटेलाल, भरत व राघव को डीएम ने प्रमाण पत्र सौंपा। एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सिं...