समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर, कासं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जितवारपुर कोठी की जमीन और बंगले की कथित फर्जी रजिस्ट्री को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जमीन के क्रेता और विक्रेता दोनों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में रजिस्ट्री में गड़बड़ी सामने आई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव निवासी तथा वर्तमान में मुंबई में रह रहे शैलेश मोहन शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि जितवारपुर स्थित खाता संख्या-273, खेसरा संख्या-697 की करीब 3 कट्टा 17 धूर जमीन उनके परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री मामले में क्रेता व विक्रेता पर केस उनके अनुसार वर्ष 1949 में उनके दादा और अन्य पट्टीदारों के बीच हुए निबंधित बंटवारे में यह जमीन उनके पिता स्व...