संवाददाता, मार्च 11 -- UP News: उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री को लेकर अब तक लागू सिस्टम में कुछ बदलाव हो रहे हैं। एक बड़ा बदलाव योगी सरकार ने यह किया है कि खतौनी और मालिकाना हक जांच के बाद ही संपत्तियों की रजिस्ट्री की जाएगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ था। धोखाधड़ी कर एक ही जमीन की बार-बार रजिस्ट्री होने की प्रवृति पर कड़ाई से रोक लगाना है। वहीं यूपी के गोरखपुर से रजिस्ट्री को लेकर एक और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बताया गया है कि अब संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए बुक स्लॉट से एक घंटे के अंदर रजिस्ट्री नहीं होने पर स्लॉट निरस्त हो जाएगा। उसके बाद नया स्लॉट प्राप्त करने के बाद क्रेता, विक्रेता और ग्राहकों को प्रस्तुत होना होगा। नई व्यवस्था एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी। निर्धारित समय में रजिस्ट्री नहीं पर बुकिंग समाप्त हो...