रामगढ़, जुलाई 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने झारखंड सरकार की ओर से भूमि और भवन की रजिस्ट्री पर लगाए गए 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। चैंबर ने कहा कि यह निर्णय आम नागरिकों, मध्यमवर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालेगा और राज्य के विकास की गति को प्रभावित करेगा। चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि पहले से ही रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क और अन्य निर्धारित शुल्क का भुगतान किया जाता है। ऐसे में 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने से संपत्ति की खरीद-बिक्री महंगी हो जाएगी। इसका सीधा असर रियल एस्टेट क्षेत्र, व्यापारिक गतिविधियों और नए निवेश पर पड़ेगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। चैंबर...