कटिहार, मई 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमीन रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों में नाम, खाता, खेसरा, पृष्ठ स्कैनिंग और अपलोडिंग की त्रुटियों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अब निबंधित दस्तावेजों के डिजिटलीकृत अभिलेखों में हुई मानवीय और तकनीकी गलतियों को विधिसम्मत तरीके से सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य मुख्यालय ने जिला स्तर पर त्रुटि सुधार की अनुमति देते हुए इसके लिए विस्तृत एसओपी भी जारी कर दी है। कटिहार जिला अवर निबंधक कार्यालय को मिले निर्देश के बाद अब रजिस्ट्री दस्तावेजों में टाइपिंग मिस्टेक, गलत अंक, नाम, खाता-खेसरा इंट्री, स्कैनिंग त्रुटि, गलत पीडीएफ अपलोड और पृष्ठ कटने जैसी समस्याओं का नियंत्रित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाएगा। इससे वर्षों से त्रुटिपूर्ण ऑनलाइन अभिलेखों के कारण होने वाली परेशानी में क...