लखनऊ, फरवरी 27 -- प्लाट बेचने के 12 साल बाद भी कंपनी ने जमीन पर कब्जा नहीं दिया। इस मामले में पीड़िता ने सुयश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा रायबरेली रोड हैवतमऊ मवैया निवासी वाली शुचिता श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुयश बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से उनकी साई ग्रीन योजना में 21 जून 2013 को दो प्लाट खरीदा था। फर्म के डायरेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव ने एक साल बाद कब्जा देने की बात कही। आज तक कब्जा नही दिया। यहां तक हजरतगंज में बने आफिस को भी बंद कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...