रुद्रपुर, मार्च 12 -- किच्छा, संवाददाता। रजिस्ट्री के बाद प्लाट पर कब्जा लेने पहुंची क्रेता के साथ विक्रेता व उसके पुत्र ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाजमा पत्नी कफील अहमद निवासी इन्द्रानगर वार्ड 21 हल्द्वानी ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ दूरी पर स्थित सिरौली कलां पुलभट्टा में एक प्लाट शकीला बेगम पत्नी बुंदन निवासी बंडिया किच्छा से 5.95 लाख रुपये में खरीदा था। उसने प्लाट की कीमत देने के बाद उसकी रजिस्ट्री करा ली थी। नाजमा ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के बावजूद विक्रेता शकीला ने उसे प्लाट पर कब्जा नहीं दिया है। जब भी वह कब्जा लेने जाती है तब शकीला व उसका पुत्र रिजवान उर्फ निक्की अपने अन्य साथी के साथ उसे जान से मारने की धमकी देते है और उसके साथ मारप...