फरीदाबाद, अगस्त 31 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार ने भूमि संबंधी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए प्रदेशभर में ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था लागू की है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इसका उद्देश्य रजिस्ट्री के बाद म्यूटेशन (इंतकाल) की प्रक्रिया को डिजिटल और सुव्यवस्थित करना है। इससे लोगों को राजस्व कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने और कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंजीकृत दस्तावेजों के आधार पर निर्धारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड में म्यूटेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे रजिस्ट्री और राजस्व रिकॉर्ड के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा पात्र मामलों में म्यूटेशन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ऑटो म्यूटेशन का मतलब बिना जांच के भूमि रिकॉर्ड ...