गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। प्रोपर्टी की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर कथित प्रॉपर्टी डीलर ने मदनपुरी के रहने वाले एक व्यक्ति से रजिस्ट्री और निवेश के नाम पर करीब 15 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदनपुरी निवासी रवि सबरवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर खरीदने के लिए ऑनलाइनल एक वेबसाइट के जरीए तलाश शुरू की थी। इसके अगले दिन एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहां कि विकास कपूर नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। विकास ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर और हिस्सेदार बताकर रवि को मदनपुरी में एक जमीन दिखाई। जमीन का सौदा 53.50 लाख रुपये में तय हुआ और पीड़ित ने असली मालिक मुकेश छाबड़ा को 5 लाख रुपये बयाना (ए...