मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। जनपद लालगंज तहसील में संचालित उप निबंधक कार्यालय को तहसील से नौ किमी दूर तुलसी गांव में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने पर शुक्रवार को उपरौध अधिवक्ता समिति के अधिवक्ताओं ने तहसील का चक्रमण करते हुए प्रदर्शन विरोध जताया। साथ उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह का अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा तहसील से लगभग नौ किलोमीटर दूर तुलसी गांव में राजस्व विभाग ने उप निबंधन कार्यालय के भूमि आवंटन कर दिया है। जिसका उप निबंधन विभाग ने चिन्हीकरण भी करवा लिया है। अधिवक्ताओं को कहना था कि रजिस्ट्री कार्यालय के तहसील से दूर चले जाने से अधिवक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना होगा। भूमि का मुआयना तहसील में करना होगा। जबकि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ किमी दूर जाना पड़ेगा।...