बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवादददाता अधिवक्ता संघ पैलानी के महासचिव गया प्रसाद निषाद की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने पैलानी तहसील में शासन द्वारा स्वीकृत रजिस्ट्री कार्यालय को स्थापित करने की मांग की है। कहा कि एक अप्रैल को अधिकारियों ने खोलने को कहा था लेकिन अभी तक रजिस्ट्री कार्यालय नहीं खोला गया है । आगे की रणनीति संघ की मीटिंग के बाद तय होगी। महासचिव गयाप्रसाद निषाद, पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि लगातार जनपद के अधिकारी रजिस्ट्री कार्यालय संचालित करने को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...