संभल, मार्च 1 -- संभल के रजिस्ट्री कार्यालय में इन दिनों बैनामा कराने पहुंच रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह खतौनी और आधार कार्ड में नाम की मामूली लेकिन निर्णायक गड़बड़ियां हैं। किसी के नाम में गलती है, तो कहीं पिता के नाम में अंतर दर्ज है। ऐसे छोटे-छोटे फर्क अब जमीन के सौदों पर ब्रेक लगा रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में रोजाना दर्जनों लोग संपत्ति की खरीद-फरोख्त के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन दस्तावेजों के मिलान में त्रुटि सामने आते ही फाइल रोक दी जा रही है। कई मामलों में खतौनी में पुराना नाम दर्ज है, जबकि आधार कार्ड में संशोधित नाम है। इसके चलते न तो बैनामा हो पा रहा है और न ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। खरीदारों का कहना है कि उन्होंने बैंक से लोन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन दस्तावेजी विसंगति के कारण र...