मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर तहसील सदर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर निजीकरण के विरोध में चल रही वकीलों और दस्तावेज लेखकों की हड़ताल शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। धरने की संयुक्त अध्यक्षता शकील अहमद एडवोकेट और शमीम अहमद ने की, जबकि संचालन हेमंत कुमार अरोरा एडवोकेट द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- वकीलों के धरने में पहुंचे विधायक, प्रमुख सचिव से की वार्ताधरने का उद्देश्‍य धरने को संबोधित करते हुए योगेंद्र कुमार काम्बोज एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बैनामे और रजिस्ट्री का कार्य निजी कंपनियों को सौंपने से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, इस व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। आंदोलन को तहसील बार संघ के अध्यक्ष हाजी कमरउज्जमा और दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अशोक त्यागी...