सहारनपुर, मार्च 12 -- रामपुर मनिहारान। नवनिर्मित तहसील भवन में उप निबंधक कार्यालय (सब रजिस्टार) कार्यालय का स्थानांतरण न होने से नाराज अधिवक्ता 12 दिनों से कार्य से विरत चल रहे है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अधिवक्ताओं की एक बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह पुंडीर ने कहा कि स्थाई तहसील भवन का निर्माण 6 माह पूर्व पूरा हो चुका है। जिसमें न्यायिक कार्य एवं कार्यालय आदि के कार्य संचालित हो रहे हैं। अब भी रजिस्ट्री कार्यालय मंडी समिति में स्थित पुरानी तहसील में ही चल रहा है। जिससे अधिवक्ताओं से लेकर मुंशी, वेंडर, स्टांप, टाइपिस्ट आदि को अपना कार्य पुरानी तहसील में ही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। तहसील अधिवक्ता पिछले 12 दिनों से कार्य से विरत चल रहे है। उन्होंने कहा कि दिन गुरूवार को बा...