मेरठ, जून 17 -- ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में मंगलवार को भी रजिस्ट्री कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ताओं ने दफ्तरों में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया। पांचवें दिन भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं और लेखकों ने सुबह से ही कार्यालय परिसर में डेरा डाल दिया। आंदोलनकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में ही हवन-पूजन का आयोजन किया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया। दस्तावेज लेखकों और दस्तावेज परामर्शी अधिवक्ताओं ने पांचवे दिन एडीएम वित्त ने समस्या के समाधान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय बुलाया था। मगर धरने पर बैठे सभी साथियों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि अधिकारी बात करना चाहते हैं, तो उन्हें स्वयं धरना स्थल पर आना होगा. यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालयों में पांचवें दिन भी ठप रहा कामकाजविधायक अमित अग्...