मथुरा, जून 18 -- उप निबंधक कार्यालयों को ठेके के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं के धरने के दौरान गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को तीन अधिवक्ताओं ने एक साथ भूख हड़ताल रख सरकार से उनकी मांग पर विचार करने की मांग की है। शुक्रवार को धरना स्थल पर हवन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बैठक कर आगामी रणनीति भी बनाई गई। रजिस्ट्री कार्यालयों को ठेके पर देने के विरोध में बीते दस दिन से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल चल रही है। बुधवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी काम ठप्प इधर गुरुवार को केके चौधरी एडवोकेट, विष्णु ठाकुर एडवोकेट और राहुल सिंह एडवोकेट ने भूख हड़ताल की। भूख ...