रजिस्ट्री कार्यालयों का सर्वर डाउन, नहीं हो सके बैनामें
बागपत, मई 8 -- बागपत। सर्वर डाउन होने के कारण शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालयों पर बैनामें नहीं हो सके। जिसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जमीनों के बैनामें कराने के लिए पहुंचे क्रेता और विक्रेता भी परेशान बने रहे। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते समस्या उठानी पड़ रही है। पिछले दो दिनों से सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का सर्वर डाउन चल रहा है। जिसके चलते बैनामें नहीं हो पा रहे है। शुक्रवार को भी यहीं स्थिति बनी रही। सुबह से शाम तक कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कोई जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचा था, तो कोई जमीन से जुड़े अन्य कार्य कराने के लिए कार्यालय पर मौजूद रहा, लेकिन सर्वर ने उनका सिरदर्द बढ़ाए रखा। उनका कोई भी काम सर्वर डाउन होने के कारण नहीं हो सका। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.