मेरठ, मार्च 15 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम सेक्टर-4 में शनिवार रात रजिस्ट्री के सिलसिले में अधिवक्ता के घर पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले का आरोप महिला अधिवक्ता और उसके भाइयों पर लगाया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शकूर नगर निवासी आबिद उर्फ जादू रजिस्ट्री से जुड़े काम के लिए अधिवक्ता बहनें शाहीन और फरहीन के घर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ता महिला के भाइयों ईशान और जुबेर ने आबिद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन, हाथ और पैर पर कई जगह गहरे घाव हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.