बदायूं, मई 23 -- खेत की रजिस्ट्री कराने आए व्यक्ति का 3.30 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग रजिस्ट्री ऑफिस से चोरी हो गया। बैग कार्यालय परिसर में लोहे की बेंच पर रखा था। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। उझानी कोतवाली के कछला वार्ड संख्या एक के रहने वाले उमेश चन्द्र सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 मई को खेत की रजिस्ट्री कराने के लिए बदायूं स्थित रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे थे। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह कार्यालय परिसर में बैठे थे। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री ऑफिस से 3.30 लाख रुपये से भरा बैग ले भागे चोर आरोप है कि दोपहर करीब चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच उनका बैग अचानक गायब हो गया। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ...