रजिस्ट्री ऑफिस रोड के नालों की सफाई हुई शुरू
मुंगेर, मई 23 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। शनिवार को हिन्दुस्तान अखबार में मानसून सिर पर, नाले अटे पड़े, जलजमाव की आशंका शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को आनन-फानन में रजिस्ट्री ऑफिस रोड के नालों की सफाई के लिए मजदूर लगाए गए। सफाई की गयी लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली की सफाई सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मजदूरों ने केवल नाले की ऊपरी सतह से प्लास्टिक और कचरा हटाया, अंदर जमी 3 फीट गाद नहीं निकाली गई। लोगों ने कहा कि, जेसीबी से गाद उड़ाही नहीं होने से पहली बारिश में फिर जलजमाव होगा। प्रकाशित समाचार के बाद हुई कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान अखबार का आभार जताया। व्यवसायी अमित कुमार और वार्ड-14 की वंदना कुमारी ने कहा, यह सफाई सिर्फ खबर का असर है। वरना कोई झांकने नहीं आता। लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.