मुरादाबाद, जून 30 -- शासन द्वारा रजिस्ट्री कार्य के निजीकरण की व्यवस्था को समाप्त किए जाने के प्रस्ताव के बाद मंगलवार को अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। इस बीच बिलारी में अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह के चेंबर पर अधिवक्ताओं की आपात बैठक हुई। जिसमें सभी ने कहा कि यह अधिवक्ताओं की जीत है, इस पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। बिलारी तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण की व्यवस्था को लेकर काफी दिनों से आंदोलन कर रहे थे। रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह से ठप कर रखा था। शासन का प्रस्ताव प्राप्त होते ही अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष चौधरी विनय सिंह के चेंबर पर बैठक की। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में मौन प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी जिसके बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अधिव...