रजिस्ट्रार कार्यालय का संविदाकर्मी 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर की टीम ने मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी लिपिक (डाक रिसीवर) संजय को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम की यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित रजिस्ट्रार स्टाफ रूम में की गई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में विजिलेंस थाना गोरखपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। आजमगढ़ जिले के रौनापार निवासी सुरेन्द्र सिंह ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की है। सुरेन्द्र सिंह रामबदन सिंह महिला महाविद्यालय रौनापार कादीपुर आजमगढ़ के प्रबंधक हैं। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि रजिस्ट्रार डॉ. अंजनी मिश्रा ने उनके महाविद्यालय की स्थाई संबद्धता एक साल बढ़ाने के लिए ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.