मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने सदर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किए। उन्होने कार्य में शिथिलता पाए जाने पर रजिस्ट्रार कानूनगो सदर भूपेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक श्रृंगार और विजय शंकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। तहसीलदार और तहसीलदार न्यायिक को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को नामांतरण के लिए परेशान न किया जाए। सदर तहसील में नामांतरण और खारिज दाखिल के मामले काफी दिनों से लंबित है। इसी को लेकर एसडीएम सदर ने नाराजगी जतायी। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सिटी, छानबे और पड़री का कार्य संतोष जनक पाया गया। एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार मझवां नगीना सिंह को समय से न्यायिक कार्य करने का निर्देश दिए। इसके बाद तहसील स्तरीय न्यायालयों का नि...