गिरडीह, सितम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 43 दिनों से पपरवाटांड़ में जारी किसानों के धरने के बीच मंगलवार को किसान जनता पार्टी की ओर से धरना स्थन पर किसानों की बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव में नोटा को समर्थन देने की रणनीति पर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि जमीन से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने से बड़ी संख्या में रैयत परेशान हैं। बैठक में किजपा के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय में रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए किसानों से राशि ली जा चुकी है और नाजीर रसीद भी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड हाईकोर्ट ने 27 फरवरी 2024 को गिरिडीह जिले के सभी मौजा के रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने का आदेश दिया ...