चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंकित साहू की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों व महिला समितियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंकित साहू ने सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को समय पर राशन उठाव व निर्धारित तिथि पर खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीलरों से अपील की गई कि वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी समय रहते कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके। बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.