रजिस्टर्ड बेरोजगारों की लिस्ट में बिहार दूसरे पायदान पर, पीएचडी वाले भी रोजगार तलाश रहे
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 29 -- बिहार में रोजगार हमेशा से ही एक बड़ा मुद्दा रहा है। सरकार राज्य में रोजगार सृजन के कई दावे करती है लेकिन इन दावों से अलग नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों से चौंकानी वाली बात पता चली है। दरअसल इस पोर्टल पर देश भर के बेरोजगार लोग रोजगार की आस में अपनी रजिस्ट्रेशन कराते हैं। जिसके बाद यह पता चला है कि रजिस्टर्ड बेरोजगाारों की लिस्ट में बिहार दूसरे नंबर पर है। देश में निबंधित बेरोजगारों में बिहार दूसरे पायदान पर है। नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर अब तक देश में छह करोड़ 26 लाख से अधिक बेरोजगारों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें बिहार के 54 लाख 14 हजार से अधिक हैं जो कुल पंजीकृत बेरोजगारों का 8.65 फीसदी है। यहां के पंजीकृत बेरोजगारों में 26 लाख 67 हजार अभी सक्रिय हैं जो रोजी-रोजगार के लिए नियमित पड़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.