फिरोजाबाद, जून 29 -- नगला बीच थाना क्षेत्र के रजावली गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाना रजावली में तहरीर दी है। रजावली गांव निवासी मोनू पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे वह बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठे थे। इसी दौरान उनकी नजर कमरे में रखे संदूक पर पड़ी, जिसका ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। यह देख वह घबरा गए और शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए।पीड़ित के अनुसार चोर घर से चार सोने की अंगूठियां, एक सोने का जंजीर, मंगलसूत्र, मंगलसूत्र का सोने का पत्ता, चार जोड़ी पायजेब समेत अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...