लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- गोला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रजागंज में बीती रात अराजक तत्वों ने देशी शराब की दुकान के बगल में संचालित विजय सोनी की कैंटीन में आग लगा दी। घटना में कैंटीन का खोखा, गैस सिलेंडर, बर्तन सहित लगभग 30 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि कैंटीन देशी शराब की दुकान से सटी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान पर न तो पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जबकि नियमानुसार अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर लाइट व कैमरे अनिवार्य रूप से होने चाहिए। आग की लपटें पास ही खड़े आलोक तिवारी के करीब 14 बीघा गन्ने के खेत तक पहुंचने वाली थीं, लेकिन सुबह ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गन्ने के खेत से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी...