शामली, फरवरी 23 -- बाल विवाह मुक्त भारत विशेष राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार को ग्राम पंचायत रजाक नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर समुदाय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान के तहत कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनियर हाई स्कूल रजाक नगर की शिक्षिका प्रतिभा ने की। लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 27 नवंबर से 8 मार्च तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का पूर्ण उन्मूलन है। महिला कल्याण विभाग के जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका तथा 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह पूर्णतः अवैध है। बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक और सामाज...