बेगुसराय, अप्रैल 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ग्रामीण प्रशासन को सशक्त बनाने और सभी सरकारी सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'पंचायत सरकार भवन' रजाकपुर पंचायत में कागजों तक सिमट कर रह गई है। करीब एक वर्ष पूर्व शिलान्यास होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और निराशा का माहौल है। प्रखंड मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर उत्तर स्थित रजाकपुर पंचायत कभी आदर्श पंचायत के रूप में जानी जाती थी। इस पंचायत में रजाकपुर, चक्का, बेगमपुर और डुमरिया गांव शामिल हैं। यहां पुराने पंचायत भवन तो हैं, लेकिन आधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत सरकार भवन का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा था। इसी को लेकर पंचायत सरकार भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई थी, जिससे लोगों में उम्मीद जगी थी कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.