नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। जाती हुई गर्मी और हल्की ठंड के बीच इन दिनों धूप भी काफी तेज निकल रही है। ऐसे में लोग बक्सों और बेड के दीवान में बंद रजाई-कंबलों को निकालकर धूप में डालना शुरू कर चुके होंगे। अलमारी या बक्से में लंबे समय तक बंद रहने के बाद रजाई-कंबल को सीधे ओढ़ना ठीक नहीं होता। इनमें सीलन और बंद रहने के कारण एक अजीब-सी गंध आ सकती है, साथ ही मौजूद नमी धूल और एलर्जेंस को बढ़ावा दे सकती है, जिससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। अब रजाई-कंबल को आप पानी से धो नहीं सकते, तो सवाल उठता है कि बिना धोए साफ कैसे करें? आपको हम बताएंगे कि बिना धोए रजाई-कंबल साफ कैसे करें और इनकी बदबू को दूर कैसे कर सकते हैं।ड्राई क्लीनिंग पड़ेगी महंगी रजाई-कंबल की गंदगी और बदबू को साफ करने के लि...