उन्नाव, फरवरी 12 -- हिलौली। ब्लॉक रूपखेड़ा गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को नंदाखेड़ा व रजवाड़ा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। रजवाड़ा ने नंदाखेड़ा को पांच विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की। नितिन कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी। समाजसेविका संजू देवी फीता काटकर कर फाइनल मैच शुरू कराया। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। प्रतियोगिता में रजवाड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला लिया। बल्लेबाजी करने करने उतरी नंदाखेड़ा की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजवाड़ा ने आसानी से 197 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल ट्राफी अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नितिन वा मैन ऑफ द सीरीज विजय राज रहे। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी और न...