मुजफ्फर नगर, जून 17 -- छपार। राजवाहे में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षेत्र के गांव छपरा में गर्बी रजवाहे में पुल के पास एक शव दिखा। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर छपार कस्बा चौकी प्रभारी रमित यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जो बेहद सड़ी गली अवस्था में था। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है, उसके दाए हाथ पर ओम व हरीश त्यागी लिखा हुआ है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोट के निशान चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को रजवाहे से निकालकर मोर्चरी भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...