हाथरस, मार्च 30 -- सादाबाद। न्याय पंचायत कुरसंडा क्षेत्र में एमआर स्कूल के पास रविवार देर शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरा। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को रास्ता देने का प्रयास कर रहा था। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार नगला चांद निवासी सुनील कुमार अपने खेत से गेहूं की फसल लेने के लिए कुरसंडा की ओर से नगला चांद जा रहा था। जब उसका ट्रैक्टर नगला चांद के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया।संतुलन बिगड़ते ही ट्रैक्टर पास के रजवाहे में जा गिरा। ट्रैक्टर को गिरता देख चालक सुनील कुमार ने तुरंत छलांग लगा दी और सुरक्षित बच गया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और...