हापुड़, दिसम्बर 11 -- क्षेत्र के गांव दौताई निवासी किसान ने गांव निवासी व्यक्ति पर रंजिशन रजवाहे का पानी काटकर बोई गई गेंहू की फसल को नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी साजिद अली ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों अपने खेत में गेंहू की फसल को बोया था। उसकी बुआई में करीब 60 हजार रुपये का खर्चा आ गया। पीड़ित ने बताया कि उसके गांव निवासी युवक ने उससे रंजिश रखते हुए रजवाहे का पानी काटकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...