बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- अहार क्षेत्र में गांव बनवारीपुर के समीप रजवाहे की पटरी कट जाने से सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गयी है।फसलों में पानी भर जाने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।चौबीस घन्टे बीत जाने के बाद भी पटरी को नही जोड़ा जा सका है। क्षेत्र के गांवों रजापुर,सफीनगर व बनवारीपुर से होकर किठौर-अनूपशहर रजवाहा गुजर रहा है।इस रजवाहे में साल में एक दो बार पानी छोड़ा जाता है,लेकिन जब भी रजवाहे में पानी आता है तभी यह किसानों के लिए आफत बन जाता है।भले ही इस बार रजवाहे की साफ सफाई गत वर्षों की अपेक्षा समय से करा दी गयी थी।लेकिन रविवार को गांव बनवारीपुर के समीप पटरी कट जाने से पूरा पानी खेतों की तरफ रुख कर गया।सैकड़ो बीघा फसलें जिसमें गन्ना,सरसों, गेंहू आदि पूरी तरह डूब गई है।जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।किसानों ने सिंच...