गाजीपुर, फरवरी 5 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फुली गांव की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्ध की शौच के दौरान पैर फिसलने से रजवाहा में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार फुल्ली गांव निवासी बहेतरीन देवी पत्नी बद्री सिंह कुशवाहा प्रतिदिन की भांति गुरुवार की भोर में टहलने के लिए फुल्ली स्कूल के खेल मैदान की तरफ निकली थी। टहलने के उपरांत के शौच के बाद पानी भरा नहर के किनारे पहुंची और अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूब कर मौत हो गई। मृतका के पुत्र अंगद कुशवाहा ने बताया कि सुबह से मां की खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि नहर में एक शव पड़ा है। परिवार और ग्रामीणों संग पुलिस की मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को पानी से बाहर निकाला गया। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.