चंदौली, जनवरी 31 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। बेन राजवाहा में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के बाद ध्वस्त हुए पिचिंग कार्य की मरम्मत में एक बार फिर मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगा है। बीते 5 जनवरी को नहर में पानी छोड़े जाने के कुछ ही देर बाद डेहरी कलां गांव को जाने वाले पुल के पास पश्चिमी व पूर्वी पटरी पर बनी साइड वॉल की लाइनिंग ढह गई थी। बताया गया कि घटना के करीब 20 दिन पहले ही पिचिंग और दीवार का निर्माण कराया गया था, लेकिन पानी का दबाव पड़ते ही ध्वस्त हो गया। बेन राजवाहा में करीब 16 किलोमीटर तक नहर के आंतरिक व बाह्य भागों की पुनर्स्थापना तथा नहरी भूमि के सीमांकन का कार्य 6 करोड़ की लागत से कराया जाना है। डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में लगभग 2 किलोमीटर तक नहर की लाइनिंग का हाल में पुनर्निर्माण कराया गया था, जो पानी छोड़े जाने के साथ ही ध्व...