बागपत, अप्रैल 16 -- माखर से ककड़ीपुर तक बिजवाडा रजवाहा की पटरी पर हो रहे सड़क निर्माण में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की शिकायतों के बाद डीएम ने जांच टीम को मौके पर भेजा। टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही। बिजवाडा रजवाहा की पटरी पर ककड़ीपुर से माखर तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस सड़क के बनने से दर्जनों गांव के किसानों को लाभ मिलेगा। बुधवार को किसान दिवस की बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान और भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तरौड़ा-लीली सड़क की डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल उनका कहना था कि ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग कर रह...