मेरठ, दिसम्बर 10 -- दौराला। सिंचाई विभाग की लापरवाही से भराला निवासी एक महिला किसान का खेत रजवाहा टूटने से जलमग्न हो गया। इसके चलते महिला किसान की गेंहू की फसल की बुआई नहीं होने पर परिवार के खाने का संकट गहरा गया। बीते दो माह से महिला किसान लगातार सिंचाई विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों से टूटे रजवाहे को ठीक कराने गुहार लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने डीएम से फरियाद लगाई। भराला निवासी महिला पूजा ने बताया कि उसने भराला टोल प्लाजा रजवाहा पटरी मार्ग पर एक ग्रामीण का खेत लगान पर ले रखा है। उसने खेत को गेहूं की फसल की बुआई के लिए खाली छोड़ा था। सितंबर में रजवाहा टूटने से उसका खेत जलमग्न हो गया। उसने सिंचाई विभाग अधिकारियों को सूचना देते हुए रजवाहा ठीक कराने की मांग की और किसी तरह मशीन लगाकर खेत से पानी निकाला। आरोप है सिंचाई विभ...