देहरादून, अप्रैल 1 -- मंगलौर। लिब्बरहेड़ी और हरचंदपुर के बीच देर रात सर्की रजवाहा टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। अचानक पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। बुधवार सुबह किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रजवाहे को बंद कराया। इस घटना से सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं और उन्होंने मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय पर मरम्मत न होने से यह हादसा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...