हापुड़, मई 25 -- क्षेत्र के ग्राम ढाना देवली में रात रजवाहा टूटने से कई एकड़ खड़ी फसल पानी में डूब गई। सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद रजवाहे का पानी बंद कराया गया, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में फसल जलमग्न हो चुकी थी। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्राम ढाना देवली में रविवार देर रात रजवाहा टूटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे करीब 40 एकड़ से ज्यादा खड़ी फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो दूर-दूर तक पानी भरा देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते गांव में सूचना फैल गई और बड़ी संख्या में किसान मौके पर जुट गए।ग्रामीणों के अनुसार रात में रजवाहे की पटरी टूटने से तेज बहाव के साथ पानी खेतों में घुस गया। इससे गन्ना,चारा और अन्य खड़ी फसलें पानी में डूब गईं।...