मैनपुरी, नवम्बर 26 -- नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाला रजवाहा कई माह से सूखा पड़ा है, जिसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने से रजवाहे में गंदगी का अंबार लग गया है और जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। हिन्दुस्तान ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पंचायत गोपाल शर्मा ने संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत लिपिक को तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। बुधवार को लिपिक दिनेश कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने रजवाहे की सफाई की और मोहल्लेवासियों से अपील की कि वे माइनर में कूड़ा न डालें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए उन्हें प्रति बीघा 150 से 200 रुपये का खर्च उठाना पड़ रहा है। डीजल इंजन से एक बीघा की सिंचाई में लगभग 1 से 1.5 घंटे समय और करीब 1.5 लीटर डीजल लगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.