मथुरा, फरवरी 23 -- रजवाहा की पटरी टूटने से खेतों में भरा पानी सौंख। अडींग रजवाह में पानी आने के कारण रजवाह की पटरी नैनू पट्टी के गांव डौमपुरा के पास टूट गई, जिससे किसानों के खेत पानी से जलमग्न हो गए। इससे खेतों में खड़ी हुई गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पानी में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने से झाग भी बन गए हैं। गोवर्धन तहसील की ग्राम पंचायत नैनू पट्टी की अडींग रजवाह में अधिक पानी आने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। किसान मोहर सिंह एवं गिरधारीलाल ने बताया कि रात में अडींग रजवाह में अधिक पानी आने से पटरी टूटी है। अडींग रजवाह का यह गांव डौमपुरा व मांढा चौथईया पर ये आखिरी कुलावा है, जिसका कहीं कोई आगे निकास नहीं है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण पशुओं के लिए चारे का घोर संकट किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.