पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर। सदर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह स्थित हनुमान मंदिर समतटांड़ में श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ का 19वां अधिवेशन 19 मार्च से शुरू होगा। महायज्ञ की शुरुआत 18 मार्च को कलश यात्रा और 12 घंटे के अखंड कीर्तन के साथ होगी। महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा एवं मंत्रोच्चार आचार्य पंडित ऋषिकेश पांडेय के निर्देशन में संपन्न कराया जाएगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, सचिव प्रभात रंजन पांडेय, उपाध्यक्ष नितिन पांडेय, कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में मानस पाठ का संचालन पंडित दीपक पांडेय करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...